हैरदाबाद। तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव ने नेशनल पॉलिटिक्स में कदम रख लिया है। उन्होंने दशहरा के दिन अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदल दिया है। टीआरएस का नया नाम अब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) होगा। तेलंगाना भवन में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद इसका एलान किया गया। पार्टी प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने घोषणा की कि पार्टी की आम सभा ने सर्वसम्मति से नाम को टीआरएस से बीआरएस में बदलने का संकल्प लिया है।
TRS President and CM Sri K Chandrashekar Rao has read out the unanimous decision of party's General Body to change the name of the party from Telangana Rashtra Samithi (TRS) to Bharat Rashtra Samithi (BRS). pic.twitter.com/9o93wldYYe
— TRS Party (@trspartyonline) October 5, 2022
टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का फैसला आम सभा की बैठक में लिया गया। टीआरएस जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फैसले का जश्न मनाया।इसके पहले तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन (YMCA) ने के. चंद्रशेखर राव (KCR) के नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने के फैसले को अपना समर्थन दिया है। यह एसोसिएशन, जिसकी दोनों तेलुगु राज्यों में लगभग 250 इकाइयां हैं। इसमें 10 लाख से अधिक सदस्य हैं। सभी ने सर्वसम्मत से एक प्रस्ताव पारित किया है।
केसीआर अल्पसंख्यकों के अधिकारों की कर रहे रक्षा
वाईएमसीए संगठन ने कहा कि हम अल्पसंख्यकों के विकास के लिए राष्ट्रीय राजनीति में सीएम केसीआर के आने का स्वागत करते हैं। हम सीएम केसीआर के साथ खड़े हैं जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं। वाईएमसीए सदस्यों ने एमएलसी राजेश्वर राव को सीएम केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी का समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव प्रस्तुत किया।