Advertisement

हजारीबाग। जिले के कटकमदाग पुलिस स्टेशन के नृसिंह मंदिर के खपरियावा में प्रतिबंधित पशु मांस की सूचना के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गये। एक पक्ष के द्वारा जमकर पथराव किया गया। इसमें कुछ लोगों को चोट लगने की भी सूचना है। सांप्रदायिक तनाव की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। घटना में सदर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज  गणेश सिंह घायल हो गये हैं। पुलिस ने स्थिति कंट्रोल कर लिया है।

ADVERTISEMENT

पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एसडीएम मेघा भारद्वाज स्वयं मौके पर मौजूद हैं। पुलिस सांप्रदायिक तनाव को भड़काने वाले लोगों की पहचान करने में लगी है। बताया जाता है कि उपद्रवियों ने एक मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया है। कुछ वाहनों के शीशे भी टूटे हैं।