मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के ढाका पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर शंभू यादव का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।वह एक बिजनसमैन की बर्थडे पार्टी में गये थे जहां उन्होंने एक लड़की को अपनी सर्विस रिवॉल्वर थमा दी। सिविल ड्रेस में पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने लड़की को सर्विस रिवाल्वर देकर फैमिली मेंबरों के साथ फोटो खिंचवाई। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी नवीनचंद्र झा ने एसआइ शंभु यादव को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने एसआइ को शोकॉज किया है। ढाका के एक बिजनसमैन के घर बर्थडे पार्टी थी। इसमें एसआइ शंभु यादव को भी निमंत्रण मिला था। एसआइ बर्थडे पार्टी में सिविल ड्रेस में रिवॉल्वर लेकर गये थे।
एसआइ ने फोटो सेशन के दौरान अपनी रिवॉल्वर एक लड़की को देकर उसके साथ फोटो खिंचवाई। लड़की बिजनसमैन की बेटी बताई जा रही है। एसआइ ने बिजनसमैन के बेटे को भी फोटो खिंचवाने के लिए अपनी रिवॉल्वर दे दी।सब इंस्पेक्टर के साथ बिजनसमैन की बेटी व बेटे के हाथ में रिवॉल्वर वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा