बीजेपी में धनबाद विधानसभा से टिकट को लेकर सोशल मीडिया में चल रही है जंग, एमएलए समर्थक की पिटाई

धनबाद:झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर धनबाद विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान एमएलए राज सिन्हा के अलावा आधा दर्जन लीडर दावेदार हो गये हैं.दो लीडर को छोड़ अन्य दावेदार सोशल मीडिया सुर्खियां बटोर रहे हैं.सोशल मडीयिा में समर्थक अपने नेताओं को महामंडित कर रहे हैं.इससे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कड़वाहट व मनमुटाव बढ़ने लगा है. एमएलए राज सिन्हा के समर्थक व सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमित सिन्हा को इसी विवाद में शनिवार को एसएसपी ऑफिस के सामने बुलाकर पिटाई कर दी गई.इस पिटाई से बीजेपी का इंटरनल विवाद सड़क पर आ गया है.हलांकि अमित ने मारपीट की पुलिस में कंपलेन नहीं की है. धनबाद विधासभा सीट पर एक बार वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर 1995 से लगातार बीजेपी कैंडिडेट जीत रहे हैं.तीन टर्म पीएन सिंह एमएलए थे.पिछली बार राज सिन्हा जीते हैं. धनबाद से टिकट के कई दावेदार सोशल मीडिया में अजमाइस कर रहे हैं.दावेदारों का सोचना है कि धनबाद जैसे टाउन में टिकट मिला तो आसानी से जीत हासिल कर लेंगे.सीटिंग एमएलए राज सिन्हा के अलावा जियाडा डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार,संजीव अग्रवाल,बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,बीजेयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, एमपी पीएन सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह(एडवोकेट),रमा सिन्हा व अमरेश सिंह,प्रमुख हैं.सोशल मीडिया में टिकट को लेकर जैसे ही किसी के समर्थक की तरफ से कुछ पोस्ट करते हैं दूसरा गुट या विरोधी शोर मचा कुछ कमेंट्स कर देते हैं.गंदी टिप्पणी भी की जा रही है.एक-दूसरे को दलाल और कुकर जैसी उपमा दी जा रही है.हलांकि जियाडा डायरेक्टर प्रशांत सिंह,सत्येंद्र कुमार व संजीव अग्रवाल की ओर से कभी कोई सोशल मीाडिया व सार्वजनिक प्लेटफार्म पर कोई चर्चा व डिमांड नहीं कर रहे हैं. मामला क्रीड़ा भारती से जुड़े अमरेश सिंह की टिकट की दावेदारी को लेकर है.एमएलए राज सिन्हा के समर्थक की ओर से अमरेश की दावेदारी को लेकर सोशल मीडिया में गंदा कमेंट किया गया. एमपी पीएन के समर्थक भी इस विवाद में शामिल हो गये.विवाद आगे बढ़ा और बीजेयुमो जिलाध्यक्ष के करीबी पदाधिकारियों ने एमएलए समर्थक अमित सिन्हा को मोबाइल पर फोन कर एसएसपी ऑफिस के सामने बुलाकर मारपीट की.अमित सिन्हा के पहुंचने पर तू-तू मैं-मैं से बात मारपीट तक पहुंच गया.एसएसपी ऑफिस के सामने व धनबाद थाना करीब हुई इस मारपीट की पुलिस में कंपलेन नहीं की गयी है.