HighLights
- विशाल मिश्रा का बड़ा खुलासा, पत्नी रूमी सिंह पर पति की लोकेशन शूटरों तक पहुंचाने का आरोप
- जेल में रची गई थी साजिश,बेटे के फोन के बाद मिली सूचना, PK Roy College के पास हुई थी हत्या
- हत्या के बाद साथ रहने लगे थे विशाल और रूमी, केस खत्म होने के बाद शादी की थी योजना
धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद के चर्चित रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह हत्याकांड में रिमांड पर चल रही पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में विशाल मिश्रा ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उपेंद्र सिंह की हत्या उसकी पत्नी रूमी सिंह के कहने पर कराई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशाल ने बताया कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश जेल के भीतर रची गई थी और इसमें प्रिंस खान गैंग के लोगों का इस्तेमाल किया गया।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: प्रिंस खान पर कसेगा शिकंजा , इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस की मांग; दुबई, ओमान या पाकिस्तान में छिपा गैंगस्टर?
न्यू मटुकुरिया रेलवे कॉलोनी निवासी उपेंद्र सिंह की हत्या लंबे समय से धनबाद के चर्चित मामलों में शामिल रही है। पूछताछ में विशाल मिश्रा ने बताया कि एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद जब वह जेल गया, तब उसकी मुलाकात अमन उर्फ राजा, बंटी खान और प्रिंस खान के भाई गोडविन खान से हुई। वहीं पर उपेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की गई।
पुलिस के अनुसार, विशाल ने बताया कि रूमी सिंह लगातार अपने पति की गतिविधियों, आने-जाने और कामकाज की जानकारी उसे और शूटरों तक पहुंचाती थी। उसने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी बिहार जाने के दौरान उपेंद्र सिंह पर हमला कराया गया था, लेकिन वह बच निकला था।पूछताछ में सामने आया कि 1 फरवरी 2023 को उपेंद्र सिंह अपने बेटे यश राज को कॉलेज छोड़ने के लिए निकला था। बताया गया कि कॉलेज पहुंचने से ठीक पहले बेटे ने फोन कर मां को जानकारी दी थी। आरोप है कि इसके तुरंत बाद रूमी ने यह सूचना शूटरों तक पहुंचा दी। इसके बाद अफजल के साथ बाइक पर पहुंचे शूटर नसीम ने PK Roy College के पास उपेंद्र सिंह को गोली मार दी।
जांच में यह भी सामने आया है कि विशाल मिश्रा और उपेंद्र सिंह की दोस्ती वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों एक साथ महिंद्रा फाइनेंस के लिए रिकवरी एजेंट का काम करते थे। इसी दौरान विशाल का उपेंद्र के घर आना-जाना बढ़ा और उसकी दोस्ती रूमी सिंह से हो गई, जो बाद में कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई। विशाल ने पुलिस को बताया कि रूमी अक्सर अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कहती थी और उसे रास्ते से हटाने की बात करती थी। हत्या के बाद विशाल और रूमी साथ रहने लगे थे और केस खत्म होने के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र सिंह के पिता को दोनों के साथ रहने की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने विशाल के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी, लेकिन वह फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मिले बयानों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।