धनबाद: नीरज सिंह की मर्डर के 28 माह बाद उनकी वाइफ पूर्णिमा सिंह सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई शामिल

नीरज सिंह नि:शुल्क पेयजलापूर्ति टैंकर की शुरुआत धनबाद: एक्स डिप्टी मेयर सह कांग्रेस लीडर नीरज सिंह की मर्डर के 28 माह बाद उनकी वाइफ पूर्णिमा सिंह गुरुवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में झरिया में शामिल हुई. पूर्णिमा सिंह ने कतरास मोड़  कांग्रेस ऑफिस में अपने स्तर से नीरज सिंह की स्मृति में झरियावासियों के लिए नि:शुल्क पेयजलापूर्ति टैंकर की शुरुआत की. मौके पर नीरज सिंह के अनुज अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,हर्ष सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस लीडर मौजूद थे.मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. झरिया से कांग्रेस से टिकट मिला, तो लड़ूंगी चुनाव:पूर्णिमा सिंह पूर्णिमा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि झरिया में लगभग 10 वर्षों से पानी की समस्या है. जल संकट से जनता परेशान है. यहां जनप्रतिनिधि ही इसके लिए जिम्मेवार हैं. मीडिया के सवाल पर पूर्णिमा ने कहा कियदि कांग्रेस पार्टी झरिया से टिकट देती है तो मैं चुनाव लडूंगी. झरिया की जनता की समस्याओं को वह हर हाल में अपने पति नीरज सिंह की तरह निदान करेंगी. उन्होंने कहा कि झरियावासियों के समक्ष सबसे बड़ा समस्या अभी विस्थापन व पुनर्वास का है. यहां से बेलगड़िया में बसाये गये लोग आज भी कई समस्या से जूझ रहे हैं. वह शीघ्र झरिया की समस्याओं को लेकर विभिन्न गली मुहल्लों का दौरा कर लोगों से रूबरू होगी. मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, अभिषेक सिंह, सुनील दुबे, हर्ष सिंह, मनोज सिंह, प्रीतम रवानी, आरएन चौबे, सुग्रीव सिंह, अरविंद सिंह, रामजी सिंह, अशोक मालाकार समेत अन्य मौजूद थे.