रघुवर के टाटा स्‍टील के कर्मचारी से सीएम तक का सफर झारखंड के सीएम 63 साल के हुए

रांची: झारखंड के चीफ मिनिस्टर रघुवर दास गुरुवार तीन मई को 63 साल के हो गये हैं. जन्मदिन पर प्रसिडेंट रामनाथ कोविंद, प्राइम मिनीस्टर नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर रघुवर को बधाई दी है. सीएम रघुवर ने सभी को धन्यवाद जताते हुए ट्वीट किया है कि पीएम की शुभकामनाएं संबल और प्रेरणा देती हैं. बिना थके, बिना रुके आप लगातार काम कर रहे हैं और देश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. आपके नेतृत्व में ही हम झारखंड के सर्वांगीण विकास में जुटे हैं.सीएम ने खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया. रघुवर के पुत्र ललित दास ने पहाड़ी मंदिर में केक काट कर अपने पिता का जन्मदिन मनाया. सीएम रघुवर ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन सीएम रघुवर दास गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के पैतृक गांव माहिल पहुंचे. सीएम ने यहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया.वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के छोटे भाई अमर मुंडा और और उनकी पत्नी (नव दंपत्ति) को आशीर्वाद दिया. अमर की शादी 27 अप्रैल को हुई थी. सीएम ने नव दंपती को बुके प्रदान कर जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. मौके पर बीजेपी भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, डीसी सूरज कुमार, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा,नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन उपाध्यक्ष राखी कश्यप, बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सीएम ने नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी को जीतने पर बधाई दिया. सीएम ने कहा कि अब तेजी से शहर का विकास होगा. पानी, बिजली सहित सभी सुविधाएं आम नागरिकों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी. टाटा स्टील के कर्मचारी से सीएम तक पहुंचे रघुवर रघुवर दास का का जन्म वर्ष 1955 की तीन मई को जमशेदपुर में हुआ. रघुवर के पिता का नाम चमन राम है. रघुवर दास ने अपना बचपन बहुत अभावों में गुजारा, जिसकी वजह से उन्होंने जमशेदपुर की टाटा स्टील रोलिंग मिल में मजदूर के रूप में अपना सफर शुरू किया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा भालूबासा हरिजन विद्यालय में हुई जहां से वह मैट्रिक की परीक्षा पास की. इसके बाद वह जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी और लॉ ग्रजुएट की परीक्षा पास की. रघुवर दास के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है. रघुवर दास झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी से विधायक हैं. वर्ष 2014 के चुनावों में उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुये. झारखंड के पहले गैर आदिवासी सीएम रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी सीएम हैं. रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के मेंबर बने. वर्ष 1980 में भाजपा की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आये. उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और एमएलए बने. तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है. एकीकृत बिहार के जमशेदपुर पूर्व से वर्ष 1995 में उनका टिकट भाजपा के प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य ने तय किया था. रघुवर दास पंद्रह नवंबर, 2000 से 17 मार्च, 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे. फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई, 2004 तक वह भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे. इसके अलावा दास 2009 से 30 मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी भाजपा की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे