यूपी: वाराणसी से मोदी खिलाफ उतरे एसपी कैंडिडेट तेज बहादुर यादव का नॉमिनेशन कैंसिल

वाराणसी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाराणसी से एसपी कैंडिडेट तेज बहादुर यादव का नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया है. तेज बहादुर ने नॉमिनेशन के समय सेना से बर्खास्तगी का पत्र नहीं लगाया था, जिसके आधार पर नॉमिनेशन कैंसिल किया गया है. तेज बहादुर यादव ने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे. तेज बहादुर यादव का नॉमिनेशन कैंसिल होने अब शालिनी यादव वारणासी से एसपी कैंडिडेट हो गयी है. ऩमिनेशन कैंसिल होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय से निकले तेजबहादुर एसपी नेताओं के साथ पार्टी कार्यालय वापस लौट गये. पार्टी ऑफस में एसपी पदाधिकारियों ने बैठक कर लीडरशीप को आमले से अवगत करा दिया है. तेजबहादुर ने पहले निर्दलीय नॉमिनेशन किया था. सपा के सिंबल पर नामांकन फार्म दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त फौजी तेज बहादुर यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी से नोटिस मिलते ही सपा में हड़कंप मच गया था. जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर एक मई को सुबह 11 बजे तक मोहलत देते हुए जवाब मांगा गया था. समुचित जवाब नहीं मिलने पर उनके फार्म को खारिज कर दिया गया. तेजबहादुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीएसएफ की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र दिया जा चुका है कि अनुशासनहीनता में उनको बर्खास्त किया गया था. इसमें किसी भी प्रकार से चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है.