नई दिल्ली: आप व कांग्रेस में नहीं होगा गठबंधन: संजय सिंह

  • कांग्रेस पर गठबंधन के लिए गंभीर नही होने का आरोप
  • दिल्ली-हरियाणा में आप अपने दम पर चुनाव लड़ेगी
नई दिल्ली: आप व कांग्रेस के बीच कई माह से लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में चल रही गठबंधन पर बात नहीं बनी है. दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में आप व कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन नहीं होगा. आप के राज्यसभा एमपी संजय सिंह ने बुधवार को एलान किया कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस व आप के बीच अब कोई गठबंधन नहीं होगा. पार्टी अब दिल्ली और हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. संजय सिंह ने गठबंधन नहीं होने का कांग्रेस को जिम्मेवार बताया. श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए हम गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस मूड में नहीं है. सारे प्रयास के बावजूद कोई बात नहीं बनी. हम दिल्ली में 4-3 फॉर्म्यूले के लिए राजी हो गये थे. हरियाणा में भी हमने 6-3-1 का फॉर्म्यूला दिया था. गुलाम नबी आजाद और भूपिंदर हुड्डा के बयान से साफ है कि वो गठबंधन नहीं चाहते हैं.संजय सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए गठबंधन नहीं होने को दुखद करार दिया है.