मुंबई: ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के सेट से रेमोडिसूजा का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बहुत जल्द ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में दिखाई देंगी. फिलहाल, इस फिल्म से जुड़ी पूरी टीम शूटिंग में व्यस्त है. इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा हैं. वीडियो में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की पूरी टीम दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो की खास बात ये है कि वरुण ने खुद इसे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि डायरेक्टर रेमो डिसूजा अपनी टीम को गेट आउट कहते हैं. लेकिन शूट कर रही टीम सेट से बाहर जाने के लिए मना कर देती है.‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स ने एक साथ सोशल मीडिया पर फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए थे. इन पोस्टर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अपने किरदार में दिखाई दिए थे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म में पोस्टर काफी पसंद किये गये. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म डांस पर आधारित है. इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभु देवा, नोरा फतेही, शक्ति मोहन, धर्मेश येल्डे जैसे डांसर लीड रोल निभाते दिखाई देंगे। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी.