आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हराया

नई दिल्ली: आईपीएल-11 के 42वें मैच में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. दिल्ली की टीम प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हो गयी है. शिखर धवन 92 और केन विलियम्सन 83 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाये. रिषभ पंत ने आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी लगायी. रिषभ ने 63 गेंद में 15 चौके और सात छक्कों की मदद से 128 रन बनाये. ओपनर पृथ्वी शॉ नौ और जेसन रॉय 11 रन पर शाकिब अल हसन का शिकार बने. चौथे ओवर में 21 के स्कोर पर शाकिब ने पांचवीं और छठी गेंद पर दोनों को पवेलियन भेजा. कैप्टन श्रेयस अय्यर ने तीन रन और हर्षल पटेल 24 पर रन आउट हुये. दिल्ली ने 14-20 ओवर में 89 और भुवनेश्वर के आखिरी ओवर में 26 रन बनाये.