धनबाद: सरायढेला में बिग बाजार के समीप बैंक ऑफ इंडिया में 9.5 लाख का डाका

बम मारने की धमकी देकर कैश लूट कर भागे क्रिमिनल, दो जिंदा बम बरामद, गार्ड की बंदूक छीन सीढी पर फेंका, टाउन एरिया में पुलिस एक्टिविटी की पोल खुली अभी-अभीः धनबाद में बैंक ऑफ इंडिया की कोलाकुसमा शाखा में 9.5 लाख का डाका धनबाद: धनबाद टाउन के सबसे बिजी एरिया सरायढेला पुलिस स्टेशन के बिग बाजार के समीप बुधवार की लगभग एक बजे दिन में बैंक ऑफ इंडिया में आर्म्स व बम से लैश क्रिमिनलों ने धावा बोलकर लगभग 11 लाख रुपये कैश लूट लिये. लूटपाट के दौरान बम मारने की धमकी देकर क्रिमिनलों ने बैंक अफसर, स्टाफ व कस्टमर को अंदर खड़ा कर रखा था. पैसे लेकर क्रिमिनल बाइक से गोल बिल्डिंग होते हुए भाग निकले. क्रिमिनलों ने बैंक गार्ड बिष्णु देव सिंह की बंदूक छीन ली. बंदूक बैंक के छत की सीढ़ी फेंककर क्रिमिनल भाग गये. घटना की सूचना पाकर एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी पीयूष पांडेय समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंची व छानबीन की. पुलिस बैंक व बिग बाजार समेत अन्य जगहों की सीसीटीवी फुटेज से क्रिमिनलों तक पहुंचने की कोशिश में हैं. पुलिस बैंक से दो जिंदा बम जब्त की है. क्रिमिनलों को दबोचने के लिए जिले में सघन चेकिंग की जा रही है. बैंक गार्ड व स्टाफ. बताया जाता है कि 10 की संख्या में क्रिमिनलों की टीम लगभग एक बजे बैंक ऑफ इंडिया के अंदर घुसी. बैंक में लोगों को बम दिखाकर चुप रहने को कहा. एक बम बैंक के अंदर व एक गेट पर रख दिया. शोर मचाने पर बम मारने की धमकी दी. बैंक स्टाफ को एक जगह खड़ा कर कैश बटोर बैग में रखकर क्रिमिनल चलते बने . बैंक गार्ड ने बंदूक छीनने का प्रतिरोध किया तो क्रिमिनलों की उसकी पिटाई कर दी. धनबाद टाउन में लगभग 15 साल बाद डकैतों ने बैंक में डकैती की है. वर्ष 2004 में डकैतों ने बैंक मोड़ विजया बैंक को निशाना बनाया था. धनबाद में हाल के सालों में बैंक डकैती की यह पहली घटना है. पूर्वी टुंडी में लोगों ने पिछले साल बैंक डकैती की घटना को विफल कर दिया था. वैसे केंदुआडीह, बलियापुर, सुदामडीह व बरवाअड्डा-राजगंज में पहले बैंक डकैती की घटना घट चुकी है. टाउन में बिग बाजार के समीप 10 क्रिमिनल दोपहर में बैंक लूट कर चलते बने और लोकल पुलिस को पता नहीं चली. इस डकैती से पुलिस पेट्रोलिंग, टाइगर, सीसीआर पेट्रोलिंग व गोल बिल्डिंग चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस वालों की सक्रियता की पोल खुल रही है.