धनबाद: तोपचांची में पुलिस ने 29 केजी गांजा जब्त किया, दो अरेस्ट

धनबाद: तोपचांची थाना की पुलिस ने बक्सपुरा गांव में मंगलवार को छापामारी कर 28 केजी गांजा बरामद की है. पुलिस भिखरी दास के घर से से प्लास्टिक के बोरे में रखे गये 28 केजी के 14 बंडाल गाजा जब्त की है,. थाना प्रभारी शिवपूजन बहेलिया के लीडरशीप में पुलिस भिखारी दास व कारोबार में शामिल पप्पू कुमार दास (ठाकुरचक, निमियाघाट, गिरिडीह) को दबोची है. भिखारी के घर में गांजा रखा गया था. तोपचांची थाना में पीसी में डीएसपी बाहमन टूटी व थानेदर शिवपूजन बहेलिया ने यह जानकारी दी.