धनबाद: कांग्रेसियों ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन

धनबाद: धनबाद के कांग्रेसियों को बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मृत बच्चों की की आत्म की शांति के लिए बुधवार को गांधी सेवा सदन में हवन-पूजन का आयोजन किया. धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी पंडित भी लेकर आये थे. कांग्रेसियों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया और हवन कुंड में आहुती देकर मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मर रहे बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कांग्रेसियों ने हवन के माध्यम से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सद्बुद्धि देने की मांग की. 2019 की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हताश कांग्रेसियों को बिहार की चमकी बुखार ने बैठे-बैठाये मुद्दा दे दिया है. धनबाद में कांग्रेसियों ने इस मुद्दे को लेकर अपनी राजनीति को चमकायी. कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने अगर गंभीर रहती तो इतने बच्चों की मौत नहीं होती. कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी., कुमार अभिरव समेत अन्य लीडर मौजूद थे.