झारखंड: एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से चेन्नई किये गये शिफ्ट
झारखंड के एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान अचानक खराब हो गयी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको एचइसी-पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया।
//= $content; ?>
रांची। झारखंड के एजुकेशन मिनिस्टर जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान अचानक खराब हो गयी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको एचइसी-पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand Congress MLA Cash Scandal: इरफान, राजेश व नमन के संपर्क में थे पांच MLA, दो महिला का भी नाम
विधानसभा से पारस हॉस्पिटल लाकर एजुकेशन मिनिस्टर की जांच की गयी। इसमें ऑक्सीजन का लेवल नीचे पाया गया। इसके बाद उनको कृत्रिम ऑक्सीजन पर रखा गया। कुछ समय ऑक्सीजन देने के बाद उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन सामान्य हो गया। सीटी स्कैन सहित सभी प्रकार की जांच की गयी, जिसमें फेफड़ा में माइल्ड इंफेक्शन के संकेत मिले हैं। इसके बाद उनको आइसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें रात को एयर एंबुलेंस से एमजीएम चेन्नई शिफ्ट कर दिया गया।
जगरनाथ का का लंग्स ट्रांसप्लांट करने वाले एमजीएम हॉस्पिचल चेन्नई के डॉक्टरों से भी संपर्क किया गया। जांच रिपोर्ट सहित उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ह्वाट्सऐप पर दी गयी। इसके बाद एमजीएम के ट्रांसप्लांट टीम ने उनको चेन्नई शिफ्ट करने का निर्णय लिया। वहां की टीम एयर एंबुलेंस से रांची पहुंची और उनको लेकर चेन्नई गयी। मिनिस्टर का इलाज वहीं किया जायेगा। मिनिस्टर का लंग ट्रांसप्लांट करने वाले टीम के विशेषज्ञ डॉ अपार जिंदल ने बताया कि सीटी स्कैन सहित सभी रिपोर्ट में वायरल निमोनिया लग रहा है। समस्या हल्की है, लेकिन एहतियातन उनको चेन्नई बुलाया गया है। यहां आने पर ही पूरी स्थिति का आकलन कर कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में एमजीएम चेन्नई में ही लंग ट्रांसप्लांट हुआ था।
सीएम, स्पीकर व कई एमएलए पहुंचे हॉस्पिटल
एजुकेशन मिनिस्टर के तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन उन्हें देखने पारस हॉस्पिटल पहुंचे। विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव के अलावा विधायक नीरा यादव आदि उनसे मिलने पहुंचे। सीएम ने चिकित्सकों से मंत्री की तबीयत तथा उनके उपचार की जानकारी ली।