Advertisement
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 48 लाख कैश के साथ पकड़े गये झारखंड के तीन कांग्रेसी एमएलए के संपर्क में पार्टी के पांच अन्य एमएलए भी थे। हवाड़ा रूरल पुलिस ने शनिवार को एमएलए इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को 48 लाख कैश के साथ पकड़ा था। तीनों 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं। इनसे सीआइडी पूछताछ कर रही है। 
यह भी पढ़ें:Congress MLA Cash Scandal: CID का दावा, झारखंड में सरकार गिराने के लिए MLA को मिले थे पैसे
असम के मोबाइल नंबर पर लगतार हो रही थी बातचीत
सीआइडी की पूछताछ में कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश में अरेस्ट तीन एमएलए के अलावा और कांग्रेस के और पांच एमएलए शामिल हैं। इनमें से कांग्रेस के एक एक्स प्रसिडेंट व दो महिला एमएलए भी हैं।  पूछताछ में पता चला है कि असम के दो मोबाइल नंबरों से लगातार विधायक संपर्क में थे। इन्हें असम से करीब 75 बार फोन किया गया था। इसमें काफी देर तक बातचीत की जानकारी मिल रही है। फोन पर डीलिंग हो रही थी। कुछ एमएलए को मिनिस्टर व कुछ को भारी मात्रा में कैश देने की बात हो रही थी।
बरामद कैश मनोरंजन के लिए मिले थे
सीआइडी का कहना है कि डॉ इरफान अंसारी की गाड़ी से जो लगभग 49 लाख कैश मिला था वह पैसा सिर्फ मनोरंजन और ऐश करने के लिए दिया गया था। वह डीलिंग का पैसा नहीं था। कि डीलिंग की रकम काफी बड़ी थी, जिसे हवाला या और किसी माध्यम से झारखंड पहुंचाने की बात हो रही थी।होटल में तीन एमएलए गये थे। तीनों ने होटल के कमरे में 10 मिनट से भी कम बिताये।फिर उसी होटल के बार में जाकर बीयर पी। इसमें से एक एमएलए स्कूटर पर सवार होकर सेंट्रल कोलकाता की ओर चले गये।