• करुण नायर, शार्दुल ठाकुर और अभिमन्यु ईश्वरन को टीम से बाहर 
  • देवदत्त पडिक्कल और नितीश रेड्डी को स्क्वॉड में मिली जगह 
  • ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल होंगे टीम के मुख्य विकेटकीपर 

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का पहला टेस्ट दो अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जायेगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: जमीन माफिया कमलेश और कांके रिजॉर्ट मालिक बीके सिंह के नौ ठिकानों पर ईडी का रेड, 25 लाख कैश बरामद
इस बार करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गयी है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। रेगुलर उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे, वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। BCCI ने गुरुवार को इसका ऐलान किया।

टीम इंडिया स्क्वॉड (India Squad for WI Test 2025)

शुभमन गिल (कप्तान)

रवींद्र जडेजा (उपकप्तान)

यशस्वी जायसवाल

केएल राहुल

साई सुदर्शन

देवदत्त पडिक्कल

ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

एन जगदीसन (बैकअप विकेटकीपर)

वॉशिंगटन सुंदर

अक्षर पटेल

कुलदीप यादव

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

प्रसिद्ध कृष्णा

नितीश रेड्डी

करुण नायर और अभिमन्यु ईश्वरन ड्रॉप
टीम से करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप किया गया है, जो इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल थे। अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।इस सीरीज के लिए आंध्र प्रदेश के नीतीश रेड्डी और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 रन की पारी के बाद चर्चा में आए। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी, जहां उन्होंने 0 और 25 रन बनाये थे। नीतीश सात टेस्ट खेल चुके हैं और ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
सात साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज टीम सात साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आ रही है। विंडीज ने 2018 में पिछली सीरीज 2-0 से गंवायी थी।वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।