मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को कुछ फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ओटीटी पर रिलीज हो रही खुदा हाफिज, अभय 2 व डेंजरस को को देखकर आप अपना वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं।
खुदा हाफिज
और भी पढ़ें
- भारत में Hyundai Bayon लॉन्च: ₹9.99 लाख कीमत, 18.6 kmpl माइलेज और ADAS सेफ्टी
- अनंत सिंह के परिवार पर JDU का बड़ा एक्शन, नीलम देवी को बंगला खाली करने का नोटिस
- धनबाद अभिजीत हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 और आरोपी गिरफ्तार; थाने से कोर्ट तक पैदल परेड
- Cyclone Arnab : झारखंड में 28-30 अक्टूबर तक भारी बारिश, 12 राज्यों में अलर्ट
विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 14 अगस्त शाम 7.30 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। फारुक कबीर द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें विद्युत अलग तरह के रोल दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
अभय 2
कुणाल खेमू, चंकी पांडे, राम कपूर स्टारर वेब सीरीज 'अभय 2', Zee5 पर आज 14 अगस्त को आ गयी है। केन घोष के डायरेक्सन में बनी यह एक क्राइम थ्रिलर रिलीज है।
डेंजरस
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म डेंजरस के जरिए एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। आज 14 अगस्त को MX Player पर रिलीज हो गई है। फिल्म को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है। बिपाशा और करण के अलावा फिल्म में सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा भी हैं।
द हिडन स्ट्राइक
वर्ष 2016 में हुए उरी आतंकी हमले पर आधारित द हिडन स्ट्राइक, शेमारू मी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में दीप राज राना , संजय सिंह, लखा लखविंदर शामिल हैं। यह फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।