Advertisement
पटना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के डीएसपी और इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पदक एवं आइजी समेत 17 अफसरों व जवानों को पुलिस मेडल प्रदान किया जायेगा। प्रेसिडेंट मेडल से अलंकृत होने वाले अफसरों में गया जिले के नीमचक बथानी के एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा और EOU के इंस्पेक्टर विनय कृष्ण शामिल हैं।
 यह भी पढ़ें:Bihar में खत्म हो चुकी महागठबंधन की सरकार, बस घोषणा होना बाकी : RCP सिंह
आइजी हेडक्वार्टर विनय कुमार के अलावा तीन ASI, छह हवलदार और सात पुलिस कांस्टेबल पुलिस मेडल से अलंकृत होंगे। हालांकि, इस वर्ष बिहार पुलिस के एक भी पुलिसकर्मी को गैलेंट्री मेडल नहीं मिलेगा।
पुलिस मेडल पाने वाले पदाधिकारियों में आइजी हेडक्वार्टर विनय कुमार, किशनगंज जिला पुलिस के हवलदार अलमनाथ भूइयां एवं सिपाही बैजनाथ कुमार, डुमरांव बीएसएपी के हवलदार अवधेश कुमार सिंह, बोसाइंद, पंचरत्न प्रसाद गोंद, सिकंदर कुमार और सत्येंद्र कुमार, बीएसएपी हेडक्वार्टमर अक्षयवर नाथ पांडेय एवं सिपाही धर्मराज शर्मा, एससीआरबी के हवलदार आलोक कुमार, एटीएस के एएसआइ संजय कुमार शेखर, सीआइडी के एएसआइ देवेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार, सीआइडी के सिपाही धनंजय कुमार, संजय कुमार एवं मुख्तार अली शामिल हैं। पीपीजी, पीपीएम और पुलिस पदक से दूसरे प्रदेश के पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी व जवानों को भी अलंकृत किया जायेगा।