धनबाद: आउटसोर्सिंग संचालक एलबी सिंह के अंगरक्षकों की पिटाई, जामाडोबा बाजार में देर रात हंगामा

धनबाद के झरिया स्थित जामाडोबा बाजार में सड़क जाम के दौरान आउटसोर्सिंग संचालक एलबी सिंह के अंगरक्षकों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प। ऑटो चालक से मारपीट के बाद भड़की भीड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

धनबाद: आउटसोर्सिंग संचालक एलबी सिंह के अंगरक्षकों की पिटाई, जामाडोबा बाजार में देर रात हंगामा
निजी अंगरक्षकों और स्थानीय लोगों में झड़प।
  • जाम में फंसा काफिला
  • ऑटो चालक से मारपीट और फिर भड़की भीड़

धनबाद(Threesocieties.com Desk)। के झरिया क्षेत्र में जामाडोबा में शनिवार देर रात सड़क जाम के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक एलबी सिंह के निजी अंगरक्षकों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: पलामू में बड़ा साइबर अटैक! एसपी रीषमा रमेशन का WhatsApp हैक, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे

क्या है पूरा मामला?

घटना जामाडोबा बाजार की है, जहां शनिवार देर रात हाइवा वाहनों के परिचालन के कारण लंबा सड़क जाम लगा हुआ था। बताया जाता है कि भौंरा की ओर से बीसीसीएल में आउटसोर्सिंग कंपनी देवप्रभा के संचालक एलबी सिंह अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे। जाम में फंसने के बाद उनके निजी अंगरक्षक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर उतर गए और ट्रैफिक हटाने लगे। इसी क्रम में अंगरक्षकों और जामाडोबा बड़कीटांड निवासी एक ऑटो चालक के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि अंगरक्षकों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी।

चालक की पिटाई से भड़की भीड़

जैसे ही ऑटो चालक से मारपीट की खबर फैली, स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और आक्रोशित भीड़ ने अंगरक्षकों को घेर लिया। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।आरोप है कि अंगरक्षकों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर दी। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में उदय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, जोड़ापोखर ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।