ईशान किशन की ‘सीक्रेट’ लव स्टोरी आई सामने: छह साल की डेटिंग के बाद शादी की चर्चा तेज
ईशान किशन की 6 साल पुरानी लव स्टोरी सामने आई। जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया से शादी की चर्चा तेज। दादा ने रखी शर्त, पिता ने कहा—पहले टी-20 वर्ल्ड कप, फिर शादी। पढ़ें पूरी खबर Threesocieties.com पर।
- दादा ने रखी शर्त – वर्ल्ड कप के बाद बजेगी शहनाई?
- पिता ने वर्ल्ड कप से जोड़ा कनेक्शन
पटना (Threesocieties.com Desk)। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सुर्खियों में हैं। एक ओर उनकी तूफानी पारियां फैंस का दिल जीत रही हैं, तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को कंकण सूर्यग्रहण, जानें सटीक समय – भारत में नहीं मान्य होगा सूतक काल
जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
छह साल तक चला रिलेशनशिप, परिवार को बाद में दी जानकारी
करीबी सूत्रों के मुताबिक, ईशान और अदिति के बीच लंबे समय से गहरा रिश्ता है। क्रिकेट करियर की व्यस्तता और मीडिया की नजरों से बचने के लिए दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा। जब रिश्ता गंभीर हुआ तो ईशान ने खुद परिवार के सामने अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। शुरुआत में परिवार को हैरानी जरूर हुई, लेकिन बाद में माहौल सकारात्मक हो गया।
दादा ने कहा – इंटरकास्ट मैरिज से ऐतराज नहीं, पर शर्त जरूरी
ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने साफ कहा कि उन्हें इंटरकास्ट मैरिज से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि उन्होंने एक शर्त जरूर रखी—जब परिवार को रिश्ते के बारे में पता चला तो शुरुआत में थोड़ी हैरानी जरूर हुई, लेकिन सबसे अहम प्रतिक्रिया उनके दादा की थी। बताया जा रहा है कि दादा ने इंटरकास्ट मैरिज पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। हालांकि उन्होंने एक शर्त जरूर रखी— शादी से पहले दोनों परिवारों की सहमति और पारिवारिक परंपराओं का सम्मान अनिवार्य होगा। दादा का मानना है कि रिश्ते सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच होते हैं। इसलिए आपसी समझ और सम्मान जरूरी है।
शादी से पहले दोनों परिवारों की सहमति और पारिवारिक परंपराओं का सम्मान अनिवार्य होगा।
उनका मानना है कि विवाह सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है।
पिता ने दी सफाई – पहले वर्ल्ड कप, फिर शादी
ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडेय ने कहा कि अभी बेटे की पहली प्राथमिकता देश के लिए खेलना है। उन्होंने कहा: “ईशान ने बड़ी मेहनत से टीम में वापसी की है। वह शानदार लय में है। पहले देश में टी-20 वर्ल्ड कप आए, उसके बाद शादी की बात होगी।” पिता ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारी से पूरा परिवार गौरवान्वित है।
परिवार की सहमति के बाद आगे बढ़ी बात
परिवार के साथ खुलकर बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सकारात्मक माहौल बना। सूत्रों के अनुसार, अब दोनों परिवारों के बीच औपचारिक बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
मैदान पर भी हिट, पाकिस्तान के खिलाफ खेली 77 रन की धमाकेदार पारी
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान ने 77 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। 10 चौके और 3 छक्कों से सजी इस पारी में उन्होंने महज 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा के साथ 87 रन की साझेदारी कर उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शादी की तारीख कब?
फिलहाल दोनों परिवारों के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही है, लेकिन शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
संकेत साफ हैं—
हले टी-20 वर्ल्ड कप
फिर शादी की शहनाई
अब फैंस की नजरें सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ईशान की शादी की खबर पर भी टिकी हैं। 6 साल का सीक्रेट रिलेशनशिप, फिर परिवार के सामने खुली बात… ईशान किशन की लव स्टोरी में दादा की एक शर्त!
Threesocieties.com पर ऐसी ही ताज़ा और खास खबरों के लिए जुड़े रहें।






