पश्चिम बंगाल: ममता से वार्ता में आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने स्ट्राइक वापस ली

गर्वमेंट ने डॉक्टरों की कई मांगें मानी
गर्वमेंट हॉस्पीटल में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनेगा
कमिशनर को सबी हॉस्पीटल में एक नोडल ऑफिसर की तैनाती के निर्देश
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी से वार्ता में सुरक्षा को लेकर मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने स्ट्राइक समाप्त कर दी है. सीएम ममता ने डॉक्टरों के साथ हुई बातचीत के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा को हर अस्पताल में एक नोडल पुलिस ऑफिसर की तैनाती के निर्देश दिये हैं. डॉक्टरों की मांग पर गर्वमेंट हॉस्पीटल  में एक शिकायत निवारण सेल बनाने का निर्णय भी लिया गया है.


कमिशनर को सबी हॉस्पीटल में एक नोडल ऑफिसर की तैनाती के निर्देश
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी से वार्ता में सुरक्षा को लेकर मिले आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने स्ट्राइक समाप्त कर दी है. सीएम ममता ने डॉक्टरों के साथ हुई बातचीत के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा को हर अस्पताल में एक नोडल पुलिस ऑफिसर की तैनाती के निर्देश दिये हैं. डॉक्टरों की मांग पर गर्वमेंट हॉस्पीटल  में एक शिकायत निवारण सेल बनाने का निर्णय भी लिया गया है.

कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम सीएम ममता बनर्जी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं. एक पूरे अभियान के बाद सीएम से हमारी बातचीत एक सार्थक परिणाम पर पहुंची है. इस बातचीत के बाद हर पहलू पर विचार करते हुए हम उम्मीद करते हैं कि सरकार सभी मुद्दों का तय समय में समाधान करेगी. इसके अलावा हम उन सभी आम लोगों, जूनियर और सीनियर चिकित्सकों और मेडिकल फर्टीनिटी से जुड़े लोगों का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस लड़ाई में हमारा साथ दिया.
गर्वनर केशरी नाथ त्रिपाठी ने वार्ता के बाद डॉक्टरों की स्ट्राइक समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है. राजभवन ने अपने एक बयान में कहा है कि चिकित्सकों के खिलाफ हिंसा के बाद हुई हड़तालों और इसके कारण पैदा हुए संकटों के समाधान पर खुश हैं और राज्यपाल इस बात से भी संतुष्ट हैं कि बंगाल में सीएम और डॉक्टरों के बीच बैठक में एक सार्थक परिणाम निकला है. राज्यपाल अपेक्षा करते हैं कि चिकित्सक जल्द ही मरीजों के उपचार के अपने काम पर वापस लौटेंगे और राज्य सरकार भी बैठक में किए गए अपने वादों पर अमल करेगी.
कोलकाता में सोमवार को राज्य सचिवालय से सटे एक सभागार में ममता बनर्जी और चिकित्सकों के बीच तमाम गतिरोधों के बाद हुई बैठक में कई बड़े फैसले हुए. पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ पिछले 6 दिनों से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने वार्ता पर रविवार को सहमति जताई थी. आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि वे प्रदर्शन खत्म करने के लिए सीएम ममता बनर्जी से बातचीत को तैयार हैं. लेकिन मुलाकात की जगह वे बाद में तय करेंगे.
बाद में ममता बनर्जी सरकार ने मीडिया को भी राज्य में होने वाली इस बैठक की लाइव कवरेज की अनुमति दी थी. बंगाल में राज्य सचिवालय के बगल में स्थित एक सभागार में इस बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. पूर्व में डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से बातचीत पर सहमति जताई थी, लेकिन उनका कहना था कि यह बात बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडिया कैमरों के सामने होगी.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले दिनों दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल ने अब देशव्यापी रूप अख्तियार कर लिया था. देश के पांच लाख डॉक्टर सोमवार को हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा. डॉक्टरों की हड़ताल में दिल्ली मेडिकल असोसिएशन से जुड़े 18,000 डॉक्टर और एम्स भी शामिल हो गये थे.