दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने पटना गये कतरास के तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत

पटना: धनबाद जिले के कतरास मथाडीह के तीन युवकों की सोमवार को पटना गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है. तीनों युवक अपनी दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने पटना आये थे. तीनों आज पटना में गंगा नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान तीनों युवक गंगा की तेज धारा में बह गये. तीनों गहरे मित्र थे. पहले युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगा, जिसे बचाने में दो दोस्त भी नदी की तेज धारा में बह गये. तीनों की डूबने से मौत हो गयी. घटना दानापुर के के पीपापुल घाट की है . डूबने बालों में मासूम (21), सचिन (20), अजय (20) शामिल हैं. छह युवक दिन के 11 बजे गंगा में नहाने पहुंचे थे. गंगा में नहाने के दौरान मासूम डूबने लगा. मासूम को बचाने गया सचिन और अजय भी डूब गये. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने एक-एक कर तीनों युवकों का बॉडी गंगा से निकाली. बताया जाता है कि तीनों 19 अप्रैल को ही तीनों शादी में शामिल होने धनबाद से पटना गये थे. शादी के बाद आज रिसेप्शन की पार्टी में तीनों को जाना था.रिसेप्शन के बाद तीनों मंगलवार को धनबाद लौटने वाले थे.