बोकारो:एसपी ने किया बीटीपीएस पुलिस स्टेशन का निरीक्षण,पेंडिंग केसों का डिस्पोजल का निर्देश

बोकारो। एसपी पी मुरूगन शनिवार को बोकारो थर्मल पुलिस स्टेशन (बीटीपीएस) का निरीक्षण किया।एसपी ने पुलिस स्टेशन में सभी रिकार्डों को एक-एक कर अवलोकन किया। पुलिस स्टेशन के सभी रिकार्ड प्रमुख रुप से अप टू डेट मिले। एसपी ने पुलिस स्टेशन में पेंडिंग केसों का रिव्यू किया। पुलिस स्टेशन इंचार्ज व इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को पेंडिंग केसों के डिस्पोजल में तेजी लाने का निर्देश दिया।एसपी ने पुलिस अफसरों डिपार्टमेंल वर्क के बारे में कई जानकारी ली। रिव्यू में मुख्य रूप से वर्ष 2007 से लेकर 2019 तक के पेंडिंग नक्सली केस,मर्डर समेत अन्य गंभीर क्राइम केस के डिस्पोजल को लेकर निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस स्टेशन की रेगुलर रिव्यू की जाती है।पुलिस स्टेशन में पेंडिंग केस की संख्या बढ़ रही है। केसों का डिस्पोजल नहीं होने से बोझ बढ़ता जाता है। पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि बेवजह केस को पेंडिंग नहीं रखें। कोर्ट से निर्गत सभी वारंट, कुर्की व नोटिस की तामिला समय पर करें। एसपी ने कहा कि जिला को क्राइम कंट्रोल करना व क्राइम मुक्त करना मेन टारगेट है। जिला पुलिस टारगेट पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। किसी भी तरह की क्राइम की अनदेखी नही किया जायेगा।