HighLights
- इकबाल खान के ड्राइवर बबली को लगी गोली
- गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर
- पुलिस ने बरामद किया खोखा, CCTV जांच जारी
धनबाद (Threesocieties.com Desk)। झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तरावीह की नमाज के बाद अचानक गोली चलने की घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: धनबाद में बच्चा चोरी की अफवाह पर पुलिस का सख्त अलर्ट: “भीड़ द्वारा हिंसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई*”
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, रमजान के मौके पर केजीएन कॉम्प्लेक्स-2 में तरावीह की नमाज चल रही थी। रात करीब 11:45 बजे नमाज खत्म होने के बाद इकबाल खान अपने सहयोगियों के साथ इमाम के लिए खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनके ड्राइवर बबली की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो बाइक के साथ खड़े थे और स्थानीय नहीं लग रहे थे। जब बबली ने उन्हें आवाज दी तो दोनों युवक भागने लगे। बबली ने उनका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
दुर्गापुर रेफर, हालत गंभीर
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबली को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
बैंक मोड़ थाना पुलिस और सीटीएसपी की टीम जांच में जुटी है
फ्लैग मार्च के अगले ही दिन वारदात
गौरतलब है कि इस घटना से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने वासेपुर इलाके में फ्लैग मार्च किया था। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।