मध्यप्रदेश: भोपाल में ‘केरल स्टोरी’ जैसा गैंग बेनकाब: नौकरी का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव

भोपाल में एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है, जो नौकरी का झांसा देकर युवतियों को फंसाता था। पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म, देह व्यापार और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।

मध्यप्रदेश: भोपाल में ‘केरल स्टोरी’ जैसा गैंग बेनकाब: नौकरी का झांसा देकर युवतियों से दुष्कर्म, धर्मांतरण का दबाव
मुख्य आरोपी अमरीन खान सहित तीन गिरफ्तार।

भोपाल(Threesocieties.com Desk)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शहर में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह युवतियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर उन्हें देह व्यापार तथा धर्मांतरण के लिए मजबूर करता था।

यह भी पढ़ें: झारखंड: गिरिडीह में वोटिंग के बाद हिंसा: वार्ड-16 में चली गोलियां, SIT जांच शुरू, टाउन थाना प्रभारी हटाये गये

इस पूरे मामले की तुलना फिल्म The Kerala Story जैसी साजिश से की जा रही है, जिसमें इसी तरह के आरोपों को दिखाया गया था।

 कैसे रचा गया जाल

पुलिस के मुताबिक, गिरोह की मुख्य आरोपी अमरीन खान उर्फ माहिरा है, जो ऐशबाग क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वह एक स्पा सेंटर से जुड़ी थी और वहीं से जरूरतमंद युवतियों से संपर्क साधती थी। आरोप है कि वह पहले दोस्ती करती, फिर नौकरी और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर उन्हें अपने साथ रहने के लिए तैयार करती थी।

पीड़िताओं का दर्द

दो पीड़िताओं ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एक पीड़िता 30 वर्षीय तलाकशुदा महिला है, जो दो बच्चों की मां है।

दूसरी पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली ब्यूटीशियन है।

पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और फिर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई लोगों द्वारा शारीरिक शोषण किया गया।

धर्मांतरण और दबाव के आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िताओं पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने, नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया। साथ ही मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए भी मजबूर किया गया।

 गिरोह में कौन-कौन शामिल

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं:

अमरीन खान उर्फ माहिरा (मुख्य आरोपी)

चंदन यादव

बिलाल

यासिर

आफरीन

चानू

अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 पुलिस क्या कह रही है

बागसेवनिया थाना प्रभारी के अनुसार, दो अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।