Advertisement
  • हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

दुमका (Threesocieties.com Desk)। झारखंड की उपरजाधानी दुमका में में अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नगर थाना क्षेत्र में स्थित डीआईजी कार्यालय के सामने सोमवार सुबह बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण सिंह को गोली मार दी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: धनबाद: झरिया में दर्दनाक हादसा: अवैध कोयला ट्रक ने 11 साल की मुस्कान को कुचला, गुस्से में सड़कों पर उतरे लोग

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब अरुण सिंह अपने गिलान पाड़ा स्थित आवास से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

गोली लगते ही अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

तीसरी बार जानलेवा हमला, गहरी साजिश की आशंका

हैरान करने वाली बात यह है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले भी उन पर दो बार हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली भी लगी थी। बार-बार एक ही व्यक्ति को निशाना बनाए जाने से पुलिस आपसी रंजिश या किसी बड़ी साजिश की आशंका जता रही है।

DIG ऑफिस के पास वारदात से पुलिस पर सवाल

घटना जिस स्थान पर हुई, वह शहर का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। डीआईजी कार्यालय के सामने इस तरह की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

CCTV खंगाल रही पुलिस, नाकेबंदी जारी

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी अब खुलेआम पुलिस के नाक के नीचे भी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे।