- 61.84% वोटिंग के साथ खत्म हुआ चुनाव, 2018 से घटा मतदान
रांची (Threesocieties.com Desk)। झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, लेकिन इस बार मतदाताओं का उत्साह पिछली बार के मुकाबले थोड़ा कम दिखा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2018 के मुकाबले 2.82% कम है। हालांकि अंतिम आंकड़ों में मामूली बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें: झारखंड: चतरा में दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रहा प्लेन क्रैश, मरीज समेत 7 लोगों की मौत
और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें

सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में कई जगह लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन नगर निगम क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम भागीदारी दर्ज की गई।
रांची सबसे पीछे, सरायकेला सबसे आगे
मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची नगर निगम में सबसे कम 43.28% वोटिंग हुई, जबकि सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक 75.35% मतदान दर्ज किया गया। धनबाद नगर निगम में 51.23 परसेंट व चिरकुंडा नगर परिषद में 61.1 परसेंट वोटिंग हुआ है। नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक देखने को मिला, जबकि बड़े शहरों में लोग अपेक्षाकृत कम संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे।

छिटपुट हिंसा ने बिगाड़ा माहौल
हालांकि चुनाव को कुल मिलाकर शांतिपूर्ण बताया गया, लेकिन कई जगहों पर हिंसा और झड़प की घटनाएं सामने आईं—
गिरिडीह के भंडारीडीह में मतदान खत्म होने के बाद फायरिंग, दो युवक घायल
बोकारो के चास में झड़प के दौरान डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह घायल
धनबाद में कई बूथों पर हंगामा और मारपीट
जमशेदपुर में बोगस वोटिंग के आरोप पर मतदान बाधित
धनबाद के वार्ड-22 में बूथ लूटने की कोशिश का आरोप लगा, जहां प्रत्याशी के समर्थकों के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हुई। वहीं वार्ड-27 में भी दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
कई जगहों से मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आईं।
कई मतदाताओं के नाम बूथ पर नहीं मिले
एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज
कई लोग मतदान से वंचित रह गए
इन समस्याओं ने मतदान प्रतिशत को प्रभावित किया।
6,124 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद
इस चुनाव में:
मेयर के 9 पद
अध्यक्ष के 39 पद
वार्ड पार्षद के 1,042 पद
के लिए कुल 6,124 उम्मीदवार मैदान में थे।
अब सभी की नजर 27 फरवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी है, जब सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।
कुछ निकायों में बढ़ा भी मतदान
जहां अधिकांश जगहों पर मतदान प्रतिशत गिरा, वहीं कुछ नगर परिषद और नगर पंचायतों में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई—
विश्रामपुर, चतरा, दुमका, चिरकुंडा, सिमडेगा, कपाली
राजमहल, बुंडू, खूंटी समेत कुछ नगर पंचायत