नई दिल्ली: लोकसभा में सोनिया गांधी के बगल में DMK एमपी बालू को सीट आवंटित, मुलायम व टीएसपी के सुदीप भी उसी बेंच पर बैठेंगे

डेप्यूटी स्पीकर के बगलवाली सीट लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के लिए YSR कांग्रेस को भी फ्रंट रो की सीट नई दिल्ली: लोकसभा में किसी एमपी की सीट कहां होगी यह अब लगभग फाइल हो चुका है.विपक्षी एमपी में किसे पहली पंक्ति की सीट मिलेगी, यह तय हो गया है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पहली पंक्ति की ही सीट पर बैठेंगी. सोनिया के बगल में टी आर बालू और उनके बगल में यूपी के एक्स सीएम सीनीयर एसपी लाीडर मुलायम सिंह यादव की सीट होगी. इस बेंच की आखिरी सीट टीएमसी एमपी सुदीप बंदोपाध्याय की होगी. कांग्रेस के साथ TMC-YSR कांग्रेस को थी परहेज डेप्युटी स्पीकर के ठीक बगल की सीट लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की होगी. इस बेंच के बाद थोड़ी जगह है और उसके अगली बेंच पर ही सोनिया गांधी की सीट फिक्स हुई है. लोकसभा में सीटों की व्यवस्था को लेकर टीएमसी और वाईएसआर कांग्रेस कांग्रेस के साथ सीट शेयर करने से कतरा रही थी. दोनों पार्टियों की मांग थी कि उन्हें कांग्रेस को छोड़कर अगली सीट दे दी जाये. वाईएसआर कांग्रेस को अब फ्रंट रो की सीट दी गयी है जो बीजेडी के अगले ब्लॉक से है.पिछली लोकसभा में बीजेडी को फ्रंट रो की सीट मिली थी और इस बार उन्हें दूसरी पंक्ति की सीट मिली हैं. लोकसभा में सीटों का निर्धारण में विभिन्न पार्टियों की सांसद संख्या के साथ ही कुछ सदस्यों की वरिष्ठता को भी ध्यान में रखना होता है. वाईएसआर कांग्रेस को मिल सकता है डेप्युटी स्पीकर पोस्ट लोकसभा में सबसे बाएं तरफ की सीट डेप्युटी स्पीकर की सीट होगी.अभी तक डेप्युटी स्पीकर का नाम फाइनल नहीं हुआ है. लोकसभा के इस सत्र के आखिरी में डेप्युटी स्पीकर पर फैसला हो जायेगा.लोकसभा का मौजूदा सत्र का समय बढ़ाया गया है. कहा जा रहा है कि लोकसभा में डेप्युट स्पीकर का पद वाईएसआर कांग्रेस को मिल सकता है.