BIG BREAKING:केडी पांडेय व करीम अंसारी समेत कई जेएमएस लीडर सिंह मेंशन छोड़ रघुकुल के हुए

  • कुंती देवी की लीडरशीप वाली जेएमएस छोड़ बच्चा सिंह गुट में शामिल
  • रघुकुल ने विधानसभा चुनाव से पूर्व सिंह मेंशन को दिया बड़ा झटका
धनबाद: विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही रघुकुल ने सिंह मेंशन को बड़ा झटका दिया है. सिंह मेंशन के खासमखास जनता मंजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय, अब्दुल करीम अंसारी व केएन सिंह समेत अन्य गुरुवार को जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) में शामिल हो गये है.रघुकुल में एक सादे समारोह में एक्स मिनिस्टर बच्चा सिंह ने केडी पांडेय समेत अन्य को माला पहनाकार स्वागत किया. मौके पर पूर्णिमा सिंह व हर्ष सिंह भी मौजूद थे.मौके पर पूर्णिमा सिंह ने झरिया के जनता से अपील की है कि एक बार मौका देकर देखें भाजपा के राज में विकास नहीं  सिर्फ दिखावा हुआ है.  राजनीतिक किसी की जागीर नहीं है. बच्चा  सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे पर की लड़ाई होगी और कांग्रेसी सरकार बनायेगी. उल्लेखनीय है कि केडी पांडेय चार दशक से अधिक समय से सिंह मैंशन ने जुड़े हुए थे. जेएमएस का विभाजन के बाद भी वह संजीव के साथ जुड़े रहे . श्री पांडेय विधानसभा चुनाव में दो बार कुंती देवी व एक बार संजीव सिंह का इलेक्शन एजेंट रह चुके हैं. संजीव की अनुपस्थिति में केडी पांडेय ही जेएमएस की ओर से बीसीसीएल की बैठकों में भाग लेते रहे हैं. श्री पांडेय को संजीव का खास सिपाहसलाकार माना जाता था. लेबर पॉलिटिक्स के भी वह अच्छे जानकार हैं. केडी पांडेय को शामिल कराकर रघुकुल ने सिंह मेंशन झटका दिया है. जेएमएस की राजनीतिक के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी इसका असर देखने कोमिल सकता है. हलांकि एचएमएस कुंती सिंह की नेतृत्ववाली जेएमएस को मान्यता दी है. कोल इंडिया में जेएमएमएस कुंती गुट के प्रतिनिधि ही बैठते हैं. बीसीसीएल में दोनों गुट के लेकर सभी कमेटी में बैठते हैं.बताया जाता है कि संजीव के जेल मे रहने के दौरान केडी पांडेय जेएमएस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे.केडी पांडेय को जेएमएस में केडी बाबा के नाम से जाना जाता है.