धनबाद के कालूबथान केथारडीह में इलिगल माइनिंग की माइंस धंसी, आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका

धनबाद: धनबाद जिले के कालूबथान ओपी एरिया में बीसीसीएल की बंद पड़ी केथारडीह बंद खदान इलिगल माइनिंग से के दौरान सोमवार को धंस गयी. माइंस लगभग 200 फीट के दायरे में चार फीट नीचे जमीन में जोरदार आवाज के साथ धंसी है. माइंस धंसने से आधा दर्जन लोगों को दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस के साथ बीसीसीएल व सीआइएसएफ के अफसर मौके पर जानकार छानबीन की है. केथारडीह के आसपास के गांव के दर्जनों मेल व फिमेल प्रतिदिन की तरह इलिगल माइनिंग कर रहे थे.माइन्स में जोरदार आवाज हुआ व जमीन धंस गयी. खदान के मुहाने में भू धंसान हो गई. जमीन धंसने से इलिगल माइनिंग कर रहे लोग दब गये हैं. अगल-बगल के माइंस में में काम कर रहे लोग बाहर निकल भाग निकले. लोगों का यह भी कहना है कि इलिगल माइंस में काम करने वाले दूसरे रास्ते से बाहर निकल गये हैं.