धनबाद: राजगंज थाना को मिला नया थानेदार, संजीव झा की पोस्टिंग , खत्म हुआ सस्पेंस

धनबाद में राजगंज थाना प्रभारी के रूप में संजीव झा की नियुक्ति, एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश के बाद संभाला पदभार। अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज होने के बाद खाली था पद।

धनबाद: राजगंज थाना को मिला नया थानेदार, संजीव झा की पोस्टिंग , खत्म हुआ सस्पेंस
संजीव झा ने संभाली राजगंज थाना की कमान।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): जिले के राजगंज थाना को आखिरकार नया थाना प्रभारी मिल गया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीव झा को राजगंज थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें: BCCL का 126.83 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट BLA इंफ्रास्ट्रक्चर को, सिजुआ में 15.86 लाख टन कोयला उत्पादन का टारगेट

आदेश के तुरंत बाद संजीव झा ने दोपहर बाद राजगंज थाना पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी पोस्टिंग के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहे अटकलों और चर्चाओं पर विराम लग गया है।

पाकुड़ से ट्रांसफर होकर पहुंचे धनबाद

संजीव झा हाल ही में पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद पहुंचे थे। यहां आने के बाद वे पुलिस लाइन में ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ पर थे। विभागीय सीमित परीक्षा पास कर एसआई बने संजीव झा को अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज के बाद खाली था पद

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजगंज थाना प्रभारी रहीं एसआई अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा था और नए थानेदार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब संजीव झा की नियुक्ति के साथ ही इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है।

कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ी उम्मीदें

राजगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब संजीव झा के कंधों पर होगी। उनके अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।