पटना। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की रात क्रिमिनलों ने मालसलामी पुलिस स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर सिगरेट कारोबारी को गोली मारकर पन्द्रह लाख रुपए लूट लिये। घटना सोमवार की रात मंसूरगंज मंडी के पास चार क्रिमिनल कैश लूटने के बाद गली के रास्ते फायरिंग करते पैदल ही भाग निकले। जख्मी दुकानदार को इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।
मालसलामी थाना पुलिस स्टेशन एरिया छोटी नगला के रहने वाले सिगरेट व पान मशाला कारोबारी राजेश कुमार कालिया सोमवार की रात मंसूरगंज मंडी के पास दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। पहले से घात लगाये क्रिमिनलों उन्हें रोककर रुपये से भरा थैला छीनना चाहा। उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने पहले रिवाल्वर की वट से उनके सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। फिर थैला छीनने लगे। एक लुटरे ने पैर में गोली मार दी और थैला छीनकर भाग निकले।
भागने के दौरान लुटेरों ने एक हवाई फायरिंग भी की। थैले में स्टील के दूध वाली केन में पन्द्रह लाख रुपये और दुकान की चाबी थी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। खून से लतपथ राजेश को पुलिस की मदद से एनएमसीएच में एडमिट कराया। डीएसपी अमित रंजन, मालसलामी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
और भी पढ़ें
- बारामुड़ी खटाल विवाद में नया मोड़: धनबाद CO राम प्रवेश ने सुंदर यादव पर कराई FIR
- झरिया की आग से बनेगी CNG-बिजली! डिगवाडीह के छात्रों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
- नवंबर 2026 में त्योहारों की धूम! दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ की तारीखें नोट करें
उल्लेखनीय है कि 31 मई को भी मालसलामी पुलिस स्टेशन एरिया के दमराही घाट रोड में मारुफगंज मंडी से घर लौट रहे मिर्च कारोबारी अमरदीप कुमार से लुटेरों ने रिवाल्वर के बल पर छह लाख रुपये लूट लिये थे।