तामिलनाडू: डीएमके लीडर कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्‍स रेड, समर्थकों ने की नारेबाजी

  • इनकम टैक्‍स ने तूतीकोरिन में कनिमोझी के घर रेड मारा
  • आईटी अफसरों ने कहा तूतीकोरिन के कलेक्‍टर ने दी थी यहां कैश छिपाने की जानकारी
  • डीएमके चीफ स्‍टालिन का सवाल: तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के घर करोड़ों रुपये हैं वहां रेड क्‍यों नहीं मारते
चेन्नई: इनकम टैक्स की टीम ने मंगलवार शाम डीएमके लीडर राज्यसभा एमपी कनिमोझी के घर पर रेड की. इनकम टैक्स को वहां बड़ी मात्रा में कैश जमा होने की सूचना मिली थी. कनिमोझी तूतीकोरिन लोकसभा सीट से डीएमके कैंडिडेट हैं. डीएमके चीफ और कनिमोझी के भाई एमके स्‍टालिन ने वोटिंग से दो दिन पहले आईटी के रेड पर सवाल उठाया है. स्टालिन ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह चुनाव प्रभावित करने के लिए इनकम टैक्स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. बीजेपी के तमिलनाडु अध्‍यक्ष तमिलिसई सौंदरराजन के घर पर करोड़ों रुपये रखे हैं वहां छापे क्‍यों नहीं मारे जा रहे? मोदी चुनावों में हस्‍तक्षेप करने के लिए इनकम टैक्‍स, न्‍यायपालिका और अब चुनाव आयोग का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि उन्‍हें हारने का डर है.' तमिलनाडू में सेकेंड फेज में 18 अप्रैल गुरुवार को 39 लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है. इनकम टैक्स अफसरों ने सेकेंड फेज का चुनाव प्रचार के समाप्‍त होने के बाद तूतीकोरिन के कुरिंगी नगर स्थित कनिमोझी के आवास पर रेड की. तूतीकोरिन के कलेक्‍टर से मिली थी जानकारी इनकम टैक्स के सीनीयर अफसर ने बताया, 'तूतीकोरिन के कलेक्‍टर से हमें जानकारी मिली थी कि आवास के ऊपरी हिस्‍से को कैश जमा करने के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है. कलेक्‍टर से मिली इस जानकारी के आधार हम दो टीमों के साथ आवास में घुस गये. हम केवल यह जांच रहे हैं कि वहां पैसा स्‍टोर किया जा रहा था या नहीं.' इनकम टैक्स रेड से नाराज र डीएमके कार्यकर्ताओं ने कनिमोझी के घर के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया. कनिमोझी की तमिलनाडु में होने वाले चुनावों, खासकर कांग्रेस और डीएमके गठबंधन में अहम भूमिका रही है. कनिमोझी ने अकेले अपने दम पर अपनी पार्टी और कांग्रेस के लिए आसानी से गठबंधन तैयार किया था.