Jharkhand:जेमएम की गर्वमेंट बनी तो स्टेट की तीन अन्य कमिश्नरी में भी उप राजधानी: हेमंत सोरेन

  • रांची में बदलाव महारैली में दहाड़े हेमंत
  • यह घोटालों की सरकार, झारखंडी अपने हाथों से संवारेंगे स्टेट
  • सरकार के मुखिया से लेकर अधिकारी तक जायेंगे जेल
  • बीजेपी व रघुवर रहे निशाने पर
  • आजसू एमएलए विकास मुंडा जेएमएम में ज्वाईन किया
  • बारिश ने महारैली में डाला खलल
रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा समापन पर शनिवार को राजधानी रांची के हरमू मैदान में आयोजित बदलाव महारैली में एक्स सीएम व जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन खूब गरजे. हेमंत कि निशाने पर बीजेपी व सीएम रघुवर दास रहे. ते बारिश के कारण रैली में आयी भीड़ छंटने लगी लेकिन छोटे सोरेन (हेमंत) जमकर गरजे और खूब बरसे. हेमंत ने कहा कि बारिश भी हमारा स्वागत कर रही है. आप सभी ने इस भारी बारिश में भी कार्यक्रम को सफल बनाया है. झारखंड निर्माता शिबू सोरेन और हमारी मां यहां उपस्थित हैं. कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को जोहार. ऐसा लग रहा है सावन आ गया, किसानों को इस बारिश से राहत मिलेगी. [caption id="attachment_40353" align="alignnone" width="300"] विकास मुंडा जेएमएम के हुए.[/caption] हेमंत सोरेन ने वादा किया कि जेएमएम की सरकार बनी तो सभी प्रमंडलों में उपराजधानी बनेगी. अभी रांची में राजधानी और दुमका में उपराजधानी है. शेष तीन कमिश्वनरी हजारीबाग, चाईबासा और पलामू में भी उपराजधानी बनेगी. लोग अपने कमिश्नरी में ही काम करा सकेंगे. हेमंत ने कहा कि यह घोटालों की सरकार है, इस सरकार को बदलकर झारखंडी अपने हाथों से राज्य को संवारेंगे. घोटाले के अलावा सरकार ने किसी के लिए कुछ नहीं किया. रघुवर सरकार का अंतिम समय आ गया है. जेएमएम की सरकार बनी तो घटालों के कारण सीएम से लेकर कई अफसरों को जेल जाना पड़ेगा. जांच बैठेगी. झारखंड की जनता ने कमर कस ली है. जेएमएम जनता का नेतृत्व कर रहा है. राज्य में सभी परेशान हैं. आज देश दिवालिया होने की स्थिति में है. बैंक डूब रहे हैं. रोजगार कम है. कंपनी डूब रही है और सरकार झूठे दावे कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पैसे नहीं है. विदेश में मस्ती के लिए सरकार के पास पैसे हैं. एयर कंडिशन पंडाल में कार्यक्रम के लिए पैसे हैं. हमारी सरकार आयी तो फोकस रोजगार पर होगा. अगर हमारी सरकार बनी तो एसटी को 28, ओबीसी को 27 और एससी को 12 परसेंट आरक्षण दी जायेगी. राज्य की अहंकारी रघुवर सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त है. राज्य सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आयी है. जनता को उनका अधिकार दिये जाने के बदले लाठी और डंडे से पिटायी की जा रही हैयुवा, किसान सभी परेशान हैं। सरकार पूरी तरह लूटने में लगी है. बैंकों के पैसे लूटे जा रहे हैं, रैयतों की जमीन लूटी जा रही है. घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. यह परीक्षा की घड़ी है. उन्होंने कहा कि इसी कारण अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है. उन्होंने नारा दिया कि खाली करो सिंहासन, जनता आ रही है. हेमंत ने कहा कि जेएमएम की गर्वमेंट बनने पर ऐसा कानून बनेगा किझारखंडियों की जमीन कोई नहीं छीन सकता. महिलाओं को 50 परसेंटआरक्षण दिया जायेगा. झारखंड से खनिज संसाधन लेनेवाले राज्यों को उसी अनुरूप बिजली व अन्य संसाधन देने होंगे. डीवीसी पर निर्भरता कम की जायेगी. गावों के उपभोक्ता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी.सरकार पहले फेज में पांच लाख लोगों को रोजगार देगी. 25 करोड़ तक की ठेकेदारी झारखंडी युवकों को ही दी जायेगी. प्राइवेट कंपनियों को यहां के 75 परसेंट लोगों को नौकरी देनी होगी. ब्लॉक लेवल पर बड़े हॉस्पीटल खुलेंगे. किसानों के लिए किसान और महिलाओं के लिए महिला बैंक खोले जायेंगे. हेमंत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा झारखंड को मुसीबतों से बाहर करती रही है. एक्स सीएम ने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह लूट में व्यस्त है. उनके पास प्रमाण है कि सीएम समेत राज्य के चार बड़े अफसरों ने 18 लाख रुपये के फर्जी बिल पर विदेश भ्रमण किया. उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ब्रदर्श मामले में भी विभागीय सचिव की अनुशंसा के विपरीत फैसला लेने का काम किया गया.सरकार को इस कारण अरबों रुपए की हानि हुई. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आज छत्तीसगढ़ में हजारों एकड़ जमीन कौन खरीद रहा है, यह जांच का विषय है. इससे पूर्व जेएमएम सुप्रीमो एक्स सीएम शिबू सोरेन ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से रघुवर सरकार को हटाने की अपील की. उन्होंने जेएमएम की राज्य में 51 सीटों पर जीत का दावा करते हुए प्रतीकात्मक तौर पर 51 चिडिय़ों को खुले आसमान में छोड़ा. उन्होंने कहा कि हमारे सिपाही झारखंड की आन-बान-शान के लिए शहीद होने से कभी पीछे नहीं हटते. वर्तमान में भी सीएनटी/एसपीटी व अन्य कानूनों को बचाने के लिए हमारे कई विधायकों ने अपने पद की कुर्बानी दे झामुमो के इतिहास में स्वर्णिम अक्षर जोड़े. सत्ता मिलने पर झामुमो बेघर लोगों के साथ हाईकोर्ट जायेगी और उनके लिए भू वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी.लगभग दो दशक बीत जाने के बाद भी हमारे महापुरुषों के सपनों, उनके अरमानों वाला झारखंड अब तक हम झारखंडियों नहीं मिल पाया है. इसलिए यह जरूरी हो गया है कि अब प्रवासी मुख्यमंत्री से झारखंड की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी. उन्होंने पार्टी का वादा पत्र लोगों में बंटवाया. बुंडु के आजसू एमएलए विकास मुंडा ने महारैली में जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की. उन्हों्ने कहा कि झारखंड के 19 साल में पिछले पांच साल सबसे खराब रहे. डबल इंजन की सरकार का मतलब दोगुनी तेजी से झारखंड को बर्बाद करना है.विकास रमेश सिंहमुंडा के बेटे हैं. रमेश सिंह मुंडा एमएल व मिनिस्टर रह चुके हैं. नक्सलियों ने रमेश सिंह मुंडा की मर्डर कर दी थी. महारैली में जेएमएम के सभी एमएलए, एक्स मिनिस्टर,एक्स एमएलएम, राज्य व जिला लेवल के पदाधिकारी समेत  बड़ी संख्या में आमलोग उपस्थित थे