हाइकोर्ट ने धनबाद के एडवोकेट की अश्विनी की अरेस्टिंग मामले में हस्तक्षेप से इनकार, मामले में याचिका दायर करने की छूट दी

रांची: झरखंड हाइकोर्ट ने अधिवक्ताअों की पिटाई मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दाैरान धनबाद के अधिवक्ता अश्विनी कुमार की अरेस्टिंग का मामला उठाया गया. जस्टिस एचसी मिश्र व जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति की बेंच ने सुनवाई करते हुए धनबाद के वकील अश्विनी कुमार की अरेस्टिंग मामले में किसी भी प्रकार का ऑर्डर देने से इनकार कर दिया. खंडपीठ ने कहा कि इस मामले में लॉ अपना काम करेगा. कोर्ट पुलिस के काम में हस्तक्षेप नहीं करेगा. वैसी स्थिति में कोर्ट कोई आदेश पारित नहीं कर सकती है. खंडपीठ ने कड़े शब्दों में यह भी कहा कि यदि गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे, तो कोर्ट उसे अवैध भी घोषित कर सकती है. हलांकि बेंच ने इस मामले में याचिका दायर करने की छूट प्रदान की. बेंच ने धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी की दलील को खारिज करते हुए कहा कि धनबाद जिला जज को इस मामले से अलग रहने काे कहा है. ज्यूडिशियरी में डिसीप्लीन है. अधीनस्थों द्वारा अपने वरीय न्यायिक अधिकारियों के आदेश का पालन किया जाता है. ज्यूडिशियरी पुलिस की तरह कार्य नहीं करती है. इससे पहले धनबाद बार एसोसिएशन, धनबाद के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने खंडपीठ को बताया कि जिला जज ने अधिवक्ताअों के साथ बैठक कर बताया है कि वह इस मामले को हल करने के इच्छुक हैं. अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने मामले की जांच जिला पुलिस के अतिरिक्त किसी अन्य एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया. उन्होंने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने की संभावना जतायी. उल्लेखनीय है कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एडवोकेट अश्विनी कुमार को अरेस्ट कर जेल भेजी है. पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धनबाद के एडवोकेट दो मई से न्यायिक कार्यं का बहिष्कार कर रहे हैं. धनबाद में .अधिवक्ताओं का आंदोलन आठवें दिन भी जारी, कोर्ट का काम ठप्प धनबाद: धनबाद में एडवोकेट अश्विनी कुमार के अरेस्टिंग मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा. अधिवक्ता बार एसोसिएशन गेट पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. धरनास्थल पर संयुक्त सचिव (प्रशासन) ब्रजकिशोर,ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह,हरिश जोशी, पीयूष तिवारी, जयदेव कुम्हार, सुबोध कुमार, उदय भट्ट, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, ओपी लाल, उदय प्रकाश सिन्हा, अनिल कुमार दास, मनोज सिन्हा, राजदेव यादव, पीके घोषाल, आदि मौजूद थे. एक्स मिनिस्टर सह एडवोकेट ओपी लाल भी धरना में पहुंचे थे.