आईसीएसई एवं सीबीएसई छात्रों के लिए फ्री कोचिंग का सुनहरा मौका
कार्मेल स्कूल, धनबाद के समीप वाइब्रेंट गुरुकुल एजुकेशन के संचालक एस पी सिंह ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। श्री सिंह ने बताया कि यह सुविधा विशेषकर सीबीएसई एवं आईसीएसई के छात्रों के लिए शुरू की गई है। वर्तमान में स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बढ़ते फीस को देखते हुए संस्थान के द्वारा यह निर्णय लिया गया है ताकि दसवीं कक्षा के आईसीएसई एवं सीबीएसई के छात्रों की फीस का बोझ कम किया जा सके एवं बेहतर रिजल्ट प्राप्त हो सके। यहां अन्य कक्षा के छात्रों की फीस भी दूसरे संस्थानों की अपेक्षा कम है। श्री सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को बाहरी छात्रों के लिए भी फ्री डाउट क्लास प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलाये जाते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को वीकली चैप्टर टेस्ट लिए जाते हैं। साथ ही कमजोर छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज़ की भी व्यवस्था है। संस्थान की महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि आईसीएसई एवं सीबीएसई छात्रों के लिए अलग-अलग बैच संचालित किए जाते हैं। इन विशेषताओं के साथ शत-प्रतिशत सफलता हेतु छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्र अथवा अभिभावक 7717732733, 8603903516 पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस लाइन के सामने राइज टू सक्सेस के नये सेंटर का उद्घाटन
मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग करने वाली अग्रणी संस्थान " राइज टू सक्सेस…" का नये सेंटर का उद्घाटन (पुलिस लाइन रोड, HDFC बैंक के पीछे हिरापुर, धनबाद) में किया गया। बीबीएमकेयू के वीसी डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने सेंटर का उद्घाटन किया। मौके पर काफी संख्या में छात्र/छात्रायें, अभिभावक गण एवं एकेडमी के शिक्षक एवं प्रबंधन के लोग मौजूद थे।
राइज टू सक्सेस… देश में अन्य केंद्रों की तरह मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता दिलाने के उद्देश्य के साथ धनबाद शहर में केंद्र का शुभारंभ किया गया है। मेडिकल और इंजीनियरिंग कक्षा के अलावा कक्षा षष्ठी, सप्तमी, आठवीं, नौवीं और दशवीं की छात्रों की लिए फाउंडेशन स्तर का पाठ्यक्रम उपलबध है। यह ऐसे छात्रों के लिए फायदेमंद है जो NTSE, Olympiad, KVPY, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय एवं बोर्ड परीक्षाओं की उच्च स्तरीय की तैयारी करना चाहते हैं। राइज टू सक्सेस… मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली अग्रणी संस्था है, जो यहां के बच्चों को अपने अभिवावक के सानिध्य में रहकर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के तैयारी करने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध करायेगी। सभी इच्क्षुक मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं कक्षा षष्ठी, सप्तमी, आठवीं, नौवीं और दसवीं की तैयारी करने वाले छात्र/छात्रायें संस्थान में आकर उचित कोर्स के बारे में जानकारी लेकर नामांकन करा सकते हैं। नामांकन जारी है।