दुमका:पाकुड़ एसपी बलिहार मर्डर में शामिल एक लाख का इनामी नक्सली अरेस्ट, पुलिस ने आकाश को पुणे से पकड़ा

दुमका: दुमका पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार मर्डर केस में वांछित एक लाख रुपये का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू (28) को महाराष्ट्र के पुणे से अरेस्ट कर ली है. नक्सलियों ने वर्ष 2013 में दो जुलाई को पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत सिंह बलिहार मर्डर कर दी थी. मर्डर में शामिल रहे नक्सली आकाश फरार चल रहा था. दुनका एसपी वाईएस रमेश ने सोमवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस में बताया कि दुमका के रामगढ़ ब्लॉक के लखनपुर गांव निवासी आकाश पाकुड़ एसपी की मर्डर के बाद से लगातार स्थान बदलकर रह रहा था. एसपी ने बताया कि आकाश अभी नक्सलियों के इंटरस्टेट नेटवर्क में शामिल हो गया था. वह महाराष्ट्र के पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था. पुलिस को अकाश के पुणा में होने की सूचना मिली. दुमका पुलिस रविवार को महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से रेड मारकर आकाश को धर दबोचा. आकाश को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस आकाश को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. एसपी ने आकाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल अफसरों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.