धनबाद: DMC में वार्ड वाइज रिजर्वेशन फिक्स, गजट प्रकाशित

धनबाद: धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन में 2020 में होनेवाले इलेक्शन के लिए वार्डवार रिजर्वेशन फिक्स कर दिया गया है. रिजर्वेशन का गजट प्रकाशित कर दिया गया है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने गजट प्रकाशित कर डीएमसी के सीईओ को लेटर लिखकर सभी वार्डों के बूथों में गजट प्रकाशित करने का दिशा-निर्देश दिया है. इसके बाद कॉरपोरेशन ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने-अपने अंचल के वार्डों में गजट प्रकाशित करने के लिए निर्देशित किया है. धनबाद टाउन के अंदर वार्ड 23 से 33 चारों वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हो गये हैं. ऐसे में अब वार्ड 25 के पार्षद प्रियरंजन, वार्ड 26 के निर्मल मुखर्जी, वार्ड 27 के अंकेश राज और 32 के राकेश राम अगली बार अपने-अपने वार्ड से पार्षद का चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. वर्तमान 19 पार्षद खुद चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. इनमें विनोद गोस्वामी, विनायक गुप्ता, देवाशीष पासवान, निर्मल मुखर्जी, अंकेश राज, प्रियरंजन, राकेश राम, शिवकुमार यादव, चंदन महतो, शैलेंद्र सिंह, निसार आलम, शैलेंद्र सिंह, अनुरंजन कुमार समेत कई शामिल हैं. इन सबके वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हो गये हैं. अब कई पार्षद ने अपनी पत्नी को चुनाव में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्षद निर्मल मुखर्जी अपनी पत्नी को वार्ड 26 से उतारेंगे. अंकेश राज भी वार्ड 27 से अपनी पत्नी को लड़ा सकते हैं. बताया जाता है कि पार्षद चुनाव में वार्ड की बाध्यता खत्म करने की तैयारी चल रही है. कोई भी व्यक्ति किसी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है. कैंडिडेट को निगम क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए.हलांकि इसकी अधिसूचना जारी होनी बाकी है.विधानसभा चुनाव के बाद मेयर व डिप्टी मेयर की रिजर्वेशन लिस्ट जारी होगी.