धनबाद : वैसे अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराएं, जो आयुष्मान योजना के तहत नहीं करते इलाज : उपायुक्त

धनबाद। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। उपायुक्त की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने पीएचडी से सभी जलमीनारों से सुचारू रूप से जल देने का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन से वैसे अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जो आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों का इलाज नहीं करते है। बैठक में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपूर्ति, सिविल सर्जन, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।