धनबाद: बैंक मोड़ सेंटर प्वाइंट में खुला अलंकार ज्वेलरी एंड साड़ी का शोरूम

सोना पर पांच प्रसेंट, सिल्वर पर 10 प्रसेंट, डायमंड पर 25 प्रसेंट, साड़ी व लहंगा पर 10 प्रसेंट की छूट धनबाद: अलंकार ग्रुप की ज्वेलरी एंड साड़ी का एक्सक्लूसिव शोरूम गुरुवार को सेंटर प्वाइंट (बैंक मोड़) में खुल गया. संचालक प्रवीण अग्रवाल व शिल्पा अग्रवाल ने शोर रुम का उद्घाटनकिया. शो रुम में एक छत के नीचे ज्वेलरी, साड़ी व लहंगा की पूरी रेंज उपलब्ध है. शादी-ब्याह, पार्टी या अन्य मांगलिक आयोजन के लिए शुद्ध सोना, चांदी, डायमंड एवं कुंदन जड़ाऊ पोलकी के गहनों की पूरी रेंज उपलब्ध करायी गयी है. नयी एवं परंपरागत डिजाइन की बनारसी, क्रेप, सिफॉन, सिल्क, जॉर्जेट एवं मूंगा कोटा की साड़ियां तथा डिजाइनर लहंगा व गाउन भी उपलब्ध है. उद्घाटन के अवसर पर गोल्ड ज्वेलरी में पांच प्रतिशत, सिल्वर ज्वेलरी में 10 प्रतिशत, डायमंड ज्वेलरी पर 25 प्रतिशत व साड़ी व लहंगा पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट का ऑफर है. उद्घाटन समारोह में संजय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अर्जुन सिंह, अजय भट्टाचार्य, राजेश अग्रवाल, सुनील तुलस्यान, विनोद तुलस्यान, दीपक पोद्दार, अमितेश सहाय, नरेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.