धनबाद: गोविंदपुर पुलिस ने मिलिट्री की गाड़ी से स्प्रिट Smuggling का खुलासा किया, दो अरेस्ट

धनबाद:गोविंदपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने मंगलवार को मिलिट्री की गाड़ी की आड़ में पश्चिम बंगाल से बिहार में स्प्रिट Smuggling का खुलासा की है. पुलिस कथित मिलिट्री वैकिल के अंदर से गाड़ी के अंदर से 2000 लीटर स्प्रिट बरामद की है. पुलिस दो लोगों धीरज पंडित (मुजफ्फरपुर) व नानक भगत (मधुबनी) को भी दबोची है. [caption id="attachment_35121" align="alignnone" width="300"] वैकिल में स्प्रीट देखते ओसी व अन्य लोग.[/caption] एसएसपी किशोर कौशल की सूचना मिली थी कि मिलिट्री की गाड़ी की तरह एक गाड़ी में स्प्रिट छिपाकर बिहार भेजा जा रहा है. एसएसपी ने गोविंदपुर पुलिस को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया. एसएसपी के निर्देश पर गोविंदपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ फकीरडीह जीटी रोड पर मिलिट्री कलर की एक वैकिल को रोका. वैकिल की बाहर से पूरी तरह मिलिट्री की वैकिल दिख रही थी. वैकिल के अंदर में स्प्रिट छिपाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. गाड़ी के अंदर से 2000 लीटर स्प्रिट बरामद दिया गया. गाड़ी के अंदर 8 ड्राम और 40 लीटर के दस गैलन में 2,000 लीटर स्प्रीट छुपा कर रखे गये थे. पुलिस का कहना है कि बिहार नंबर की गाड़ी का नंबर फर्जी भी हो सकता है. बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी है. बिहार में इलिगल रुप से शराब बनाने के लिए बंगाल और अन्य क्षेत्रों से स्प्रिट की स्मगलिंग की जाती है.