धनबाद: गोविंदपुर में जीटी रोड पर पेट्रोल पंप स्टाफ से बाइकर्स क्रिमिनल ने दिनदहाड़े 5.63 लाख कैश लूटे

धनबाद: बाइकर्स क्रिमिनल गैंग ने सोमवार को गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया ब्लॉक ऑफिस के सामने जीटी रोड पर पेट्रोल पंप स्टाफ से दिनदहाड़े 5.63 हजार 159 रुपे कैश लूट लिए. गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस क्रिमिनल की अरेस्टिंग के लिए रेड कर रही है. बीपी रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप स्टार स्टाफ पंप से कैश लेकर एसबीआई में जमा करने जा रहे थे. 3 पल्सर बाइक पर सवार क्रिमिनल पेट्रोल पंप स्टाफ का पीछा कर ब्लॉक के सामने जीटी रोड पर रुपयों से भरी बैग लूट लिए.विरोध करने पर पेट्रोल पंप स्टाफ को क्रिमिनल ने हथियार से मारकर जख्मी कर पैसे लेकर भाग निकले. घटना की सूचना पाकर डीएसपी सरिता मुर्मू,पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की. दिनदहाड़े जीटी रोड पर बाइकर्स क्रिमिनल ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है.