धनबाद में बिग बाजार के सामने पार्किंग ठेकेदार व गुर्गों ने ठेला वालों की पिटाई की

पांच हजार प्रतिमाह पार्किंग शुल्क की मांग, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में बिग बाजार के सामने पार्किंग ठेकेदार व उसके गुर्गों ने सोमवार को दो ठेलेवाले की पिटाई की और सामान फेंक दिया. ठेला पर गुपचुप बेचने वाले अशोक महतो व देवचरण महतो ने एसएसपी व सरायढेला थाना में शिकायत की है. दोनों लोगों का आरोप है कि वे लोग प्रतिदिन सौ रुपये देते हैं अब यहां ठेला लगाने के एवज में पांच हजार रुपये मांगा जा रहा है. पांच हजार रुपये नहीं देने पर राजेंद्र सिंह, अमित सिंह उर्फ टुन्नू सिंह व सूरज मिश्रा ने मारपीट व तोड़फोड़ की है. आरोप है कि उनलोगों के साथ पहले भी मारपीट की जाती रही है. पुलिस पर पार्किंग वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप है. सिंह मैंशन व रघुकुल विवाद से भी इस मारपीट को जोड़कर देखा जा रहा है. हलाकि पार्किंग ठेकेदार के लोगों का आरोप है कि अशोक शराब पीकर वहां मारपीट व विवाद करता है.