धनबाद: बाघमारा एमएलए ने पूना महतो क्लब का उद्घाटन किया

बाघमारा: बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने गुरुवार को पूना महतो क्लब टुंडू चिटाही के ऑफिस का उद्घाटन किया. एमएलए ही क्लब के प्रसिडेंट हैं. मौके पर ढुल्लू ने कहा कि क्लब का उद्देश्य सामाजिक कार्य को बढ़ावा देना व वंचित लोगों को विकास से जोड़ना है. बाघमारा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के किसी एरिया प्लेयर की मदद के लिए वह तत्पर रहेंगे. पैसे के अभाव मे किसी प्लेयर का करियर बाधित होने नहीं दिया जायेगा. मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष प्रणव बनर्जी, फिरोज़ रजा, सेकरेटरी श्री सुभाष लोध, बिट्टू सिंह, अजय साव, जोगेश रजवार, नंदकिशोर, बीजू साव, संजीव पाल, लकी हरी, बसंत राय, क्लब मैनेजर प्रदीप नियोगी, लालबहादुर यादव, काजल पाल व सोनू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.