धनबाद: डीसी,एसएसपी व म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के सीइओ से वार्ता के बाद ऑटो स्ट्राइक खत्म

धनबाद: डीसी,एसएसपी व म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के सीइओ से वार्ता के बाद चौथे दिन यानी गुरुवार की शाम ऑटो स्ट्राइक खत्म हो गयी है. म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन ऑफिस में डीसी, सीईओ व एसएसपी ने टो यूनियन की संयुक्त बैठक में सभी मांगों पर सकारात्मक पहल के आश्वासन दिया. इसके बाद ऑटो यूनियनों ने स्ट्राइक समाप्ति की घोषणा की. सड़कों पर ऑटो का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. बैठक में निर्णय म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के लक्ष्मीनिया मोड़ (झरिया) व मातृ सदन (झरिया) के सैरात पर पार्किंग शुल्क वसूली को एक सप्ताह तक स्थगित रखने,डिस्ट्रिक एडमिस्ट्रेशन, म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन, पुलिस व ऑटो यूनियन की ज्वाइंट कमेटी गठित करने, कमेटी ही ऑटो रूट का निर्धारण व कहां-कहां सैरात की आवश्यकता है, इसका सर्वे करेगी. कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट के अाधार पर सैरात व रूट तय होंगे, ऑटो में निर्धारित सीट के अनुसार ही पैसेंजर बैठाये जायेंगे. किराया वृद्धि पर 10 मई को एसडीओ निर्णय लेंगे. बैठक में डीसीए दोड्डे,सीइओ राजीव रंजन, एसएसपी मनोज रतन चौथे, एसडीओ अनन्य मित्तल, सिटी एसपी पीयूष पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी अशोक तिर्की तथा ऑटो यूनयिन से सुनील सिंह, सुनील रवानी, रवींद्र, बबलू सिंह, शिव बालक पासवान, मानस चटर्जी, पप्पू साव, मुन्ना यादव आदि मौजूद थे.