- अशोकधाम में भगदड़ नहीं हुई : एडीजी हेडक्वार्टर
लखीसराय: लखीसराय जिले के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के दौरान अनकंट्रोल भीड़ के बीच भगदड़ में एक कांवड़िया की दम घुटने से मौत हो गई. भगदड़ में आठ से ज्यादा कावंरियां बेहोश हो गये. आनन-फानन में बेहोश कांवरियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. इलाज करकर घर भेजा गया. घटना की खबर मिलते ही डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी और एसपी सुशील कुमार समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे. हलांकि एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा है कि लखीसराय अशोक धाममें भगदड़ नहीं हुई. मंदिर में लाइन में लगने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गयी,.इसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

अशोकधाम मंदिर में तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोहे और बांस की बेरिकेडिंग लगायी गयी थी. बेरीकेडिंग कई फेरे में थी. मंदिर में अधिक भीड़ के कारण बेरिकेडिंग में अधिक समय तक तीर्थयात्रियों को इंतजार करना पड़ा.। इस कारण महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगी और फिर अचानक भगदड़ मच गयी. लाइन में खड़े तीर्थयात्री इधर उधर भागने लगे.बेरिकेडिंग कई जगहों से टूट गई. भगदड़ में एक पुरुष कांवड़िया की मौत हो गई.
सावन माह की अंतिम सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम में श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में आज अहले सुबह से जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आये श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.चारों तरफ बोलबम की गूंज रही. मंदिर के बाहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते रविवार रात से ही मंदिर में जल चढ़ाने आये श्रद्धालुओं की भीड़ थी. सोमवार सुबह तक भीड़ और बढ़ गयी.