नई दिल्ली: अक्तूबर माह में बचे शेष 14 दिनों में छह दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली:अक्टूबर माह के बाकी बचें 14 दिनों में से छह दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक यूनियन ने सरकार द्वारा 10 बैंकों के विलय के लिए विरोध में 22 अक्टूबर को एक दिन स्ट्राइक पर जाने का एलान किया है. भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ के आहवान पर यह स्ट्राइक की जा रही है. भारतीय ट्रेड यूनियन ने भी इस स्ट्राइक को समर्थन दिया है इससे पहले 20 अक्टूबर को रविवार है जिस कारण बैंक बंद रहेंगे. 26 अक्टूबर को शनिवार है उस दिन भी बैंक बंद रहेंगे फिर 27 अक्टूबर को दिपावली है जिससे बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके बाद 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और फिर 29 अक्टूबर को भैया दूज के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.