Advertisement
  • खेलकूद कोटा के तहत आरक्षण का प्रावधान भी शामिल

रांची। झारखंड की जेलों में कक्षपाल (Warders) के पदों पर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेलों में 1,733 कक्षपाल पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: एक कॉल पर एक्शन में बिहार पुलिस: नोट कर लें DGP कंट्रोल रूम के 9031829339-40 हेल्पलाइन नंबर

इससे पहले आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के साथ झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आवेदन से जुड़ा पूरा शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—

ऑनलाइन आवेदन: 9 जनवरी से 8 फरवरी 2025

परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड: 10 फरवरी की मध्यरात्रि तक

आवेदन में सुधार (Correction Window): 11 से 13 फरवरी की मध्यरात्रि तक

खेलकूद कोटा में आरक्षण भी जोड़ा गया

इस बार JSSC ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए खेलकूद कोटा के तहत आरक्षण के प्रावधान को भी विज्ञापन में शामिल कर लिया है। यह आरक्षण कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 11 सितंबर 2007 को जारी संकल्प के आधार पर दिया जाएगा।

खेलकूद कोटा के तहत आरक्षण का लाभ उन्हें मिलेगा जो—

भारतीय ओलंपिक संघ या उससे संबद्ध फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त कर चुके हों

झारखंड ओलंपिक संघ या उससे संबद्ध संघों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया हो

राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया हो

पदों का पूरा ब्योरा

इस बहाली अभियान के तहत कुल 1,733 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें—

1,698 नियमित पद

35 बैकलॉग पद शामिल हैं

नियमित पदों में—

1,634 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए

64 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं

पहले क्यों रुकी थी आवेदन प्रक्रिया?

उल्लेखनीय है कि पहले इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 6 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे, लेकिन ऐन वक्त पर आयोग ने प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। अब लंबे इंतजार के बाद आयोग ने नई तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।