Advertisement

रांची। झारखंड कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अफसर अंशुमान कुमार सेंट्रल डेपुटेशन पर जायेंगे। अंशुमान कुमार वर्तमान में राजधानी रांची के सिटी एसपी के पद पर तैनात अंशुमन कुमार सेंट्रल डेपुटेशन पर आइबी के दिल्ली हेडक्वार्टर में योगदान देंगे। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:बिहार में कानून का राज: नीतीश कुमार, CM व डिप्टी सीएम ने 10,459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र 
सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने इस संबंध में स्टेट गवर्नमेंट को पत्र भेजा था। इसके बाद स्टेट गवर्नमेंट ने आईपीएस अफसर अंशुमान कुमार को रिलीव कर दिया है। आईपीएस अफसर अंशुमन कुमार आईबी के ज्वाइंट डिप्टी डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन करेंगे। होम डिपार्टमेंट ने इस संबंध में नोटिफकेशन जारी कर दिया है।
दो आइपीएस अफसर को एडीशनल चार्ज
झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर ने दो आइपीएस अफसरों को अपने कार्यों के अतिरिक्त ट्रेनिंग इंस्टीच्युट के एसपी का एडीशनल चार्ज दे दिया है। यह आदेश उनके नियमित पदस्थापन होने तक प्रभावी रहेगा। होटवार स्थित जैप-10 के कमांडेंट धनंजय कुमार सिंह को अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची के एसपी का प्रभार सौंपा गया है। आइआरबी-2 चाईबासा कैंप मुसाबनी के समादेष्टा संजय रंजन सिंह को एसपी सीटीसी मुसाबनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।